बाराबंकी: हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा थाना मड़ियांव के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग
बाराबंकी। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य सचिव व पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की पत्नी शीला शुक्ला की हत्या और अस्पताल संचालकों द्वारा धोखाधड़ी से कर दी गई। इसको लेकर बार एसोसिएशन बाराबंकी के वकीलों ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ञापन सौंपा। ज्ञापन देने आए वकीलों का आरोप है …
बाराबंकी। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य सचिव व पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की पत्नी शीला शुक्ला की हत्या और अस्पताल संचालकों द्वारा धोखाधड़ी से कर दी गई। इसको लेकर बार एसोसिएशन बाराबंकी के वकीलों ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने आए वकीलों का आरोप है कि लखनऊ के मड़ियांव थाने की पुलिस द्वारा आरोपियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सवा महीने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वकीलों ने जिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर थाना मड़ियांव के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा थाना मड़ियांव के आरोपियों के सभी धाराओं में अविलंब गिरफ्तार करने तथा अभियोजन विभाग की राय के अनुसार विवेचना करने व विवेचना स्थानांतरित करने आरोपी कथित डॉक्टरों की डिग्री की जांच करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
वकीलों ने अधिवक्ता रजनीश शर्मा के बेटे के आरोपियों में एक महिला की गिरफ्तारी के अतिरिक्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की ।इसी तरह लखीमपुर खीरी के अधिवक्ता राजकिशोर अवस्थी के पुत्र दीपेंद्र अवस्थी ने सशस्त्र सीमा बल भोपाल के अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जिसका मामला कोतवाली सदर में दर्ज़ है ।आरोपी दूसरे प्रदेश और केन्द्रीय बल में होने के कारण विवेचना नहीं हो पा रही वकीलों ने विवेचना सीबीआई के सुपुर्द करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा महामंत्री नरेश कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष विवेकानंद सिंह उत्तम श्रीवास्तव , अंशुमान सिंह ,नीरज मिश्रा सहित भारी संख्या में वकील मौजूद रहे।
यह भी पढ़े-रामनगर: 17 को होलिका दहन और 19 मार्च को होगी छलड़ी, ज्योतिषाचार्यों ने बताई वजह
