मुरादाबाद: महिला से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने वाला गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। गलशहीद पुलिस ने महिला से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने, मारपीट कर गर्भपात कराने एवं तीन तलाक देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गलशहीद थानाक्षेत्र निवासी महिला ने 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें महिला …
मुरादाबाद, अमृत विचार। गलशहीद पुलिस ने महिला से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने, मारपीट कर गर्भपात कराने एवं तीन तलाक देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गलशहीद थानाक्षेत्र निवासी महिला ने 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें महिला ने मूल रूप से मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव मदानपुर और हाल निवासी ईदगाह फाटक वाली गली थाना गलशहीद निवासी मो. आरिफ पर धोखाधड़ी करके रकम ऐंठने, पहली पत्नी के साथ मिलकर पीड़िता का गर्भपात कराने, मारपीट और हत्या की धमकी देने और तलाक देने के आरोप लगाए गए थे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी, मुस्लिम महिला अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते आरोपी फरार हो गया था। विवेचना में मो. आरिफ पर लगे सभी आरोप सही पाए गए। इस पर एसआई रवि गौतम ने अपनी टीम के साथ मो. आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- बाराबंकी: हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा थाना मड़ियांव के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग
