बहराइच: अधिवक्ताओं के परिजनों की हत्या को लेकर वकीलों में नाराजगी, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
बहराइच। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि कभी अधिवक्ता तो कभी उनके परिवार के सदस्य की हत्या कर दी जाती है, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिला बार …
बहराइच। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि कभी अधिवक्ता तो कभी उनके परिवार के सदस्य की हत्या कर दी जाती है, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम नारायन मिश्रा और महामंत्री प्रमोद श्रीवास्तव आजाद की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर से जुलूस निकाला। सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष ने कहा कि बार काउंसिल के सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय शुक्ला की पत्नी शीला शुक्ला की अस्पताल संचालक की ओर फर्जी इलाज के नाम पर की गई।

अधिवक्ता अजय शुक्ला की ओर से तहरीर दी गई लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करने लगी। सवा माह बाद पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप पर मुकदमा लिखा गया, लेकिन अस्पताल कर्मियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। मेडिकल के डिग्री की भी जांच नहीं की गई है। वकीलों ने लखनऊ के मड़ियांव थाने के दोषी पुलिस पर कार्यवाई की मांग करते हुए नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। महामंत्री प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ के अधिवक्ता रजनीश कुमार वर्मा के पुत्र की हत्या कर दी गई थी।
सुशांत गोल्फ सिटी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक महिला आरोपी को ही पकड़ा है। जबकि अन्य को बचाने के प्रयास में है। एक महिला कैसे हत्या कर सकती है। अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। महामंत्री ने कहा लखीमपुर के अधिवक्ता राजकिशोर अवस्थी के पुत्र सैनिक दीपेंद्र ने एसएसबी 41वीं बटालियन रानी गंगा पश्चिम बंगाल और प्रशिक्षण केंद्र चंदू खेड़ी भोपाल के अधिकारियों और कमांडेंट अनूप के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
खीरी जिले में मुकदमा दर्ज है, लेकिन दूसरे प्रदेश और केंद्रीय बल का मामला होने के चलते प्रदेश की पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती है। ऐसे ने सीबीआई को जांच सौंपी जाए। जुलूस और प्रदर्शन के बाद सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को दिया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धनाथ श्रीवास्तव, पुष्पांजलि नाथ मिश्रा, रमेश पाठक, बीडी वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बहराइच: अधिवक्ताओं के परिजनों की हत्या को लेकर वकीलों में नाराजगी, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
