शाहजहांपुर: सपा नेता की नमकीन फैक्ट्री व घर पर आयकर विभाग का छापा
रोजा/शाहजहांपुर,अमृत विचार। सातवें चरण का मतदान संपन्न होने की अगली सुबह मंगलवार को ही सपा नेता और नमकीन कारोबारी विनय अग्रवाल की दो फैक्ट्रियों और आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। अपर आयकर आयुक्त सौरभ के नेतृत्व में टीम सुबह सात बजे से फैक्ट्रियों और आवास में अभिलेखों को खंगालने में जुटी …
रोजा/शाहजहांपुर,अमृत विचार। सातवें चरण का मतदान संपन्न होने की अगली सुबह मंगलवार को ही सपा नेता और नमकीन कारोबारी विनय अग्रवाल की दो फैक्ट्रियों और आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। अपर आयकर आयुक्त सौरभ के नेतृत्व में टीम सुबह सात बजे से फैक्ट्रियों और आवास में अभिलेखों को खंगालने में जुटी है।
फैक्ट्रियों और आवास पर अलग-अलग टीम पहुंची और भीतर दाखिल होते ही गेट बंद कर दिए। फैक्ट्रियों और आवास पर आने-जाने वालों की पाबंदी लगा दी गई है।
समाजवादी पार्टी के नेता और शहर के उद्योपति विनय अग्रवाल इस बार सपा के टिकट पर नगर विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने प्रचार-प्रसार के साथ ही क्षेत्र भर में होर्डिंग आदि लगवाईं थीं। टिकट न मिलने की वजह से वे चुनाव नहीं लड़ सके। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी हैं।
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आयकर आयुक्त की टीमें एक साथ शहर से सटे गांव अटसलिया स्थित वीके होम सोल्यूशन, ग्राम बनतारा स्थित अग्रवाल एजेंसी और उनके केरूगंज स्थित आवास प्रताप एनक्लेव पर पहुंची और अंदर दाखिल हो गईं। बताते हैं कि दोनों फैक्ट्रियों के अंदर नमकीन बनाते हुए मिली।
अधिकारियों के आदेश पर फैक्ट्री गेट को पूरी तरह बंद कर आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई। फैक्ट्रियों में सुबह ड्यूटी पर पहुंचे मजदूरों को बाहर ही रोक दिया गया। साथ ही हर जगह गेट पर एक एक गार्ड तैनात कर दिया गया। शाम तक टीम अभिलेखों को खंगालने में जुटी रही। फैक्ट्री मालिक अटसलिया स्थित फैक्ट्री में मौजूद रहे, जिनका फोन बंद बताता रहा।
वहीं आयकर के अधिकारियों द्वारा फैक्ट्री व आवास पर छापामारी की खबर मिलते हैं तमाम व्यापारी संगठनों के कई पदाधिकारी फैक्ट्री व आवास पर पहुंच गए। बताते हैं कि एक साल पहले भी नमकीन कारोबारी की फैक्ट्री पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। तब नमकीन कारोबारी को क्लीन चिट मिल गई थी।
ये भी पढ़ें-
यूरिन इंफेक्शन, डायबिटीज या न भर रहा हो घाव तो गन्ने का रस दिखाएगा कमाल
