यूपी चुनाव: मतगणना से पहले अखिलेश का बड़ा आरोप, कहा- ईवीएम मशीनों को किया जा रहा इधर से उधर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेस की। इस मौके पर सपा सुप्रीमो ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी का आरो प लगाया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में ईवीएम मशीन को यहां वहां किया जा रहा है। अखिलेश ने …

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेस की। इस मौके पर सपा सुप्रीमो ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी का आरो प लगाया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में ईवीएम मशीन को यहां वहां किया जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि वाराणसी में ईवीएम मशीन का एक ट्रक पकड़ा गया है। वहीं एक ट्रक भाग रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जहां जहां बीजेपी हार रही है वहां के डीएम को मुख्य सचिव फोन कर रहे हैं और धीमी काउंटिंग के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों को बिना सेक्योरिटी को ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने खेलों में दिखाया दमखम, गोला फेंक में विद्या और लंबी कूद में हेमा अव्वल

 

 

 

संबंधित समाचार