पीलीभीत: खनन की सूचना पर छापा, रेत लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर(पीलीभीत),अमृत विचार। अवैध खनन की सूचना पर राजस्व टीम ने छापा मारकर रेत लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, जबकि आधा दर्जन से अधिक वाहन लेकर चालक भागने में कामयाब रहे। उनके बारे में टीम ने जानकारी जुटाई। पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई …

बीसलपुर(पीलीभीत),अमृत विचार। अवैध खनन की सूचना पर राजस्व टीम ने छापा मारकर रेत लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, जबकि आधा दर्जन से अधिक वाहन लेकर चालक भागने में कामयाब रहे। उनके बारे में टीम ने जानकारी जुटाई। पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।

तहसील क्षेत्र में लंबे समय से खनन का खेल जारी है। रामपुरा नगरिया, कर्रखेड़ा, अर्जुनपुर, भौरूआ, राजूपुर कुंडरी, अहिरवाड़ा, वौनी, बसारा समेत कई गांव के पास से देवहा और अमेड़ी नदी बहती है। इस वजह से गांवों में खनन माफियाओं की दस्तक रहती है। गैरजनपद के भी कई माफिया सक्रिय रहते हैं। रेत का खनन कर मनमाने दामों बिक्री करके मोटी कमाई की जा रही है।

बीते दिनों खनन की जानकारी मिलने पर एसडीएम राकेश गुप्ता ने टीम को अलर्ट कर दिया था। जिसके बाद कई बार छापा मारकर कार्रवाई की जा चुकी है। मंगलवार सुबह भी खनन चल रहा था। इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंची तो नायब तहसीलदार हरिशंकर पटेल, लेखपाल विद्युत कुमार सिंह, नीरज राठौर, पुष्पेंद्र सिंह ने रमपुरा मार्ग पर छापा मारा। मौके से रेत लदी ट्रॉली पकड़ी गई। मोहल्ला ग्यासपुर का एक युवक भी हिरासत में पकड़ा गया। जिसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।
जंगल किनारे मिट्टी का खनन जोरों पर
गुलाबटांडा। एक तरफ नदियों से रेत का खनन किया जा रहा है तो दूसरी तरफ मिट्टी का खनन भी बिना अनुमति जोरों पर है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव कीरतपुर गुरुद्वारे के पास जंगल किनारे बड़े पैमाने पर खनन चल रहा है। बताते हैं कि खनन में इस्तेमाल ट्रैक्टर ट्रॉलियों की आवाजाही देर रात तक रहती है। मगर, सिस्टम अंजान बना है।

कुछ ऐसे भी हैं जो एक खेत की अनुमति लेने के बाद कई खेत से मिट्टी निकाल रहे हैं। यह मिट्टी चूका बाजार, नौरंगाबाद, गुलाबटांडा, सिमरा ताल्लुके महाराजपुर, मैंनी गुलड़िया समेत कई क्षेत्रों में पहुंच रही है। तहसीलदार ध्रुवनारायन ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। मौके पर टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: परसाखेड़ा वेयर हाउस पर खाली बैलेट पेपर लेकर आई गाड़ी, सपाइयों का हंगामा

संबंधित समाचार