पीलीभीत: पीटीआर में शुरू हुई फेस वन की गणना
पीलीभीत, अमृत विचार। पीटीआर के जंगल में मंगलवार से सभी रेंजों में फेस वन के तहत बाघों के बाद अन्य वन्यजीवों की गणना शुरू कर दी गई है। पहले दिन जंगल में बनाई गई ट्रॉजिंट लेन पर वनकर्मियों ने पैदल चलकर वन्यजीव के फोटो और उनके पगचिन्ह को एप पर अपलोड किया। पहले दिन हुई …
पीलीभीत, अमृत विचार। पीटीआर के जंगल में मंगलवार से सभी रेंजों में फेस वन के तहत बाघों के बाद अन्य वन्यजीवों की गणना शुरू कर दी गई है। पहले दिन जंगल में बनाई गई ट्रॉजिंट लेन पर वनकर्मियों ने पैदल चलकर वन्यजीव के फोटो और उनके पगचिन्ह को एप पर अपलोड किया। पहले दिन हुई गणना में तृणभोजी वन्यजीवों की संख्या अधिक होने की संभावना व्यक्त की गई है।
मंगलवार को पीटीआर की बराही, माला, महोफ, हरीपुर और दियोरिया रेंज में सुबह छह बजे से आठ बजे तक वनकर्मियों ने पैदल गश्त की गई। पहले दिन जंगल में हिरन, पाड़ा, मोर, चीतल समेत तमाम तृणभोजी वन्यजीवों के बढ़ी संख्या में होने की संभावना व्यक्त की गई। यह गणना 15 मार्च तक चलेगी। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि पहले दिन को डाटा को एप पर अपलोड कर दिया है। इस डाटा को देहरादून भारतीय वन्यजीव संस्थान भेजा जाएगा।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: खनन की सूचना पर छापा, रेत लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
