कानपुर: मतगणना के दौरान गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने के दिए गए निर्देश, विजयी प्रत्याशी नहीं निकाल सकेंगे जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। मतगणना को लेकर जिला स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी कह दिया कि गतगणना के दौरान किसी के भी द्वारा अगर गड़बड़ी की गई तो उसे गोली मारने के आदेश कर्मियों को दिए गए हैं। यह बयान पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। …

कानपुर देहात। मतगणना को लेकर जिला स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी कह दिया कि गतगणना के दौरान किसी के भी द्वारा अगर गड़बड़ी की गई तो उसे गोली मारने के आदेश कर्मियों को दिए गए हैं। यह बयान पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। इधर, डीएम ने मतगणना की तैयारी को लेकर जानकारी दी। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि मतगणना के दौरान जीतने वाला प्रत्याशी व समर्थक जुलूस नहीं निकाल सकेगा।

जिले की चारों विधानसभा की मतगणना अकबरपुर डिग्री काॅलेज में की जाएगी। मतगणना स्थल से सौ मीटर पहले एक चेक पोस्ट बनाया जाएगा। मतगणना के दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण, कैमरा आदि ले जाने की मनाही है। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबिल होगी। इसके अलावा एक टेबिल आरओ की होगी। पोस्टल बैलेट के लिए तीन टेबिल अलग से लगाई गई हैं।

खाने की व्यवस्था के लिए लगाए गए दो कर्मी

कानपुर देहात। दस मार्च को होनी वाली मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना में लगाए गए कर्मियों के खाने की व्यवस्था के लिए दो कर्मी लगाए गए हैं। उनका अलग से गेट पास बनेगा।

अधिकृत अधिकारी ही अंदर ले जा सकेंगे मोबाइल

मतगणना के दौरान अधिकृत अधिकारी ही मोबाइल अंदर ले जा सकेंगे। अन्य अधिकारी व कर्मचारी मोबाइल अंदर नहीं ले जा सकेंगे। उनके मोबाइल के रखने के लिए केडीए में लाॅकर की व्यवस्था की गई है। मतगणना में लगाए गए कर्मियों के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

पहले सर्विस व पोस्टल बैलेट की होगी मतगणना

डीएम जेपी सिंह ने बताया कि सबसे पहले सर्विस व पोस्टल बैलेट की मतगणना की जाएगी। इसके तीस मिनट बाद विधानसभा वार मतणना की जाएगी। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबिल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, सहायक, माइक्रो आब्र्जवर सहित एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की व्यवस्था की गई। जो विडियोग्राफी करेगा।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: अखिलेश समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने एग्जिट पोल पर खड़ा किया सवाल, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार