लखनऊ: पुलिस को नहीं मिल रही डॉ. एमसी सक्सेना की सही लोकेशन, देश के बाहर जाने का लगाया अंदेशा
लखनऊ। डॉ. एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ. एमसी सक्सेना तो पुलिस के लिए जैसे ‘मिस्टर इंडिया’ हो गया है। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को डॉ. एमसी सक्सेना की कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि वह अपने परिवार समेत देश से बाहर फरार हो गया …
लखनऊ। डॉ. एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ. एमसी सक्सेना तो पुलिस के लिए जैसे ‘मिस्टर इंडिया’ हो गया है। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को डॉ. एमसी सक्सेना की कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि वह अपने परिवार समेत देश से बाहर फरार हो गया है।
40 से अधिक मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट्स सर्विलांस पर
ज्ञात रहे कि 07 फरवरी को मामले के खुलासे के बाद 09 फरवरी से डॉ एमसी सक्सेना अपने परिजनों के साथ फरार हो गया है। पुलिस ने उसके अलीगंज और महानगर स्थित अवासों पर छापेमारी कर नोटिस चस्पा किया है। इसके साथ ही पुलिस ने डॉ एमसी सक्सेना, उनके परिजनों, परिचितों और कर्मचारियों समेत 40 से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर्स व सोशल मीडिया अकाउंट्स को सर्विलांस पर लगा रखा है। पर अबतक डॉ एमसी सक्सेना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
डॉ. एमसी सक्सेना व उसके कई परिचितों के मोबाइल नंबर्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को सर्विलांस पर लगाया गया है। अलीगंज और महानगर घरों पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। पुलिस को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। हो सकता है वह विदेश फरार हो गया हो।
-सोमेन वर्मा, डीसीपी, लखनऊ पश्चिम
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : सराफ पिता-पुत्र से हुई लूट का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
