कानपुर: सड़क हादसे में साइकिल सवार पति-पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। यूपी के कानपुर देहात के जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर जारी है। साइकिल सवार दवा लेने जा रहे पति पत्नी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसूलाबाद …

कानपुर। यूपी के कानपुर देहात के जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर जारी है। साइकिल सवार दवा लेने जा रहे पति पत्नी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रसूलाबाद थानाक्षेत्र के विसधन रोड नैला कटरा पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार सुबह साइकिल से पति हरीराम (60) वर्ष निवासी धूरपुर सिमरिया जिला कन्नौज अपनी पत्नी फूल देवी (55) वर्ष को रसूलाबाद दवाई लेने जा रहा था। पति पत्नी जैसे ही कटरा पेट्रौल पम्प के आगे पहुंचे थे तभी पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी।

बोलेरो सवार दोनों को रौंदता हुआ रसूलाबाद की तरफ भागा जिससे हड़बड़ाहट में कई लोग और बच गए। वाहन सवार की तलाश में पुलिस भी पीछा कर रही।। वहीं मृतक पति-पत्नी के शवों को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने अपने हमराहियों संग कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: चुनावी रंजिश को लेकर दलित बस्ती में मारपीट

संबंधित समाचार