बरेली: धर्म परिवर्तन करके की शादी, अब पति ने छोड़ा
बरेली,अमृत विचार। महिला ने अपना धर्म परिवर्तन करने प्रेम विवाह कर लिया। जिसके बाद दो बच्चे होने पर उसका पति उसे छोड़कर विदेश चला गया। अब महिला जब पति के लौटने के बाद उसके पास पहुंची तो उसने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे …
बरेली,अमृत विचार। महिला ने अपना धर्म परिवर्तन करने प्रेम विवाह कर लिया। जिसके बाद दो बच्चे होने पर उसका पति उसे छोड़कर विदेश चला गया। अब महिला जब पति के लौटने के बाद उसके पास पहुंची तो उसने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 9 साल पहले उसने इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से धर्म परिवर्तन करके विवाह किया था। महिला के अनुसार उसके दो बच्चे हुए। जिसके बाद उसका पति काम करने के लिए विदेश चला गया। जिसके बाद महिला डेलापीर पर रहने लगी।
महिला के अनुसार उसका पति अब विदेश से घर आया हुआ है। जब वह उसके घर पहुंची तो उसने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। महिला ने बताया कि पति का कहना है कि वह उसे नहीं रखेगा बच्चों को अपने साथ रख लेगा। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें-
