आज का राशिफल। 09 मार्च, 2022
मेष आज भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें। व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों से सावधान रहें। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी। विद्यार्थियों को इच्छानुसार परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। वृष आज कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नए व्यवसाय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आपकी …
मेष
आज भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें। व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों से सावधान रहें। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी। विद्यार्थियों को इच्छानुसार परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है।
वृष
आज कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नए व्यवसाय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आपकी मनःस्थिति काफी स्थिर रहेगी। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है।
मिथुन
आज सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। धन के लेन-देन में त्रुटि हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।
कर्क
आज जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी।
सिंह
आज सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी। व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे।
कन्या
आज आपकी व्यवहारकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं। परिवार में शुभ उत्सव होने की सम्भावना है। आपके नए मित्र बन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
तुला
आज आप थोड़ा कन्फ्यूज्ड रहेंगे। परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। दूसरों के मामलों में ज्यादा बहसबाजी न करें। राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे।
वृश्चिक
आज घर की नवीन वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। होटल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। नवीन वस्तुओं की ख़रीदारी करते समय सावधानी रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। कुछ लोग आपके विषय में अफवाहें फैला सकते हैं।
मकर
आज प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके काम बन सकते हैं। संतान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे। जॉब में आपको बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें। शेयर मार्केट में संभल कर निवेश करें।
कुंभ
आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। बहस की स्थितियों से बचना चाहिए। गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है। पैतृक संपत्ति की समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
मीन
आज आप अपने कार्यों में काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। शॉपिंग के लिए बाजार जा सकते हैं। रूठे मित्रों को मनाने में सफल रहेंगे। आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पत्रकारों और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
