दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का आज शाम होगा एलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग शहर के तीन नगर निगमों के चुनाव की तारीखों की बुधवार को घोषणा करेगा। नगर निकाय चुनाव इस साल अप्रैल में होने हैं। उत्तरी और दक्षिण दिल्ली नगर निगमों में 104-104 वार्ड हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एमसीडी …

नई दिल्ली। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग शहर के तीन नगर निगमों के चुनाव की तारीखों की बुधवार को घोषणा करेगा। नगर निकाय चुनाव इस साल अप्रैल में होने हैं। उत्तरी और दक्षिण दिल्ली नगर निगमों में 104-104 वार्ड हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एमसीडी चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा आज शाम पांच बजे की जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आधे वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए भी वार्ड आरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें-

लड़कियों के विद्यालय में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के आरोप में सहायक निलंबित

 

संबंधित समाचार