बलिया: स्कूल टीचर का छह बदमाशों ने किया अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने मांगी 5 लाख की रंगदारी
बलिया। मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित हुसैनी चक ढाला के पास स्कूल टीचर का बोलेरो सवार आधे दर्जन बदमाशों ने अपहरण कर लिया। छोटी बलिया वार्ड-3 निवासी दीपक कुमार भारती शाम को विद्यालय बंद होने के बाद बाइक से अपने घर बलिया लौट रहे थे। तभी उनका अपहरण हो गया। लेकिन कुछ …
बलिया। मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित हुसैनी चक ढाला के पास स्कूल टीचर का बोलेरो सवार आधे दर्जन बदमाशों ने अपहरण कर लिया। छोटी बलिया वार्ड-3 निवासी दीपक कुमार भारती शाम को विद्यालय बंद होने के बाद बाइक से अपने घर बलिया लौट रहे थे। तभी उनका अपहरण हो गया। लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस ने घेराबंदी कर मटिहानी से बरामद कर लिया
पीड़ित शिक्षक के भाई नीरज कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई का अपहरण होने का केस दर्ज कराया है। बताया कि 1 सप्ताह पहले भी शिक्षक से अपहरणकर्ताओं के द्वारा 5 लाख की रंगदारी की भी मांग की गयी थी।
पुलिस तत्काल हरकत में आते ही घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ घंटों में अपहृत शिक्षक को पुलिस ने मटिहानी से बरामद कर लिया। पुलिस शिक्षक से पूछताछ मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
