अमेरिका : गोलीबारी में जोपलिन पुलिस के एक अधिकारी और हमलावर की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोपलिन (अमेरिका)। अमेरिका के मिसौरी शहर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में जोपलिन पुलिस के एक अधिकारी और संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई। सहायक पुलिस प्रमुख ब्रायन लुइस ने बताया कि जोपलिन पुलिस के दो अन्य अधिकारी घटना में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की …

जोपलिन (अमेरिका)। अमेरिका के मिसौरी शहर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में जोपलिन पुलिस के एक अधिकारी और संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई। सहायक पुलिस प्रमुख ब्रायन लुइस ने बताया कि जोपलिन पुलिस के दो अन्य अधिकारी घटना में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत नाजुक है और दूसरे अधिकारी की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी देर रात करीब डेढ़ बजे नॉर्थपार्क क्रॉसिंग शॉपिंग सेंटर में एक स्टोर के बाहर पहुंचे, जहां गोलीबोरी में दो अधिकारी घायल हो गए। लुइस ने बताया कि संदिग्ध पुलिस की कार लेकर मौके से फरार हो गया और थोड़ी दूर कार छोड़कर पैदल कहीं भाग गया।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उसका पीछा किया और मध्य जोपलिन के एक आवासीय इलाके में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में एक अन्य अधिकारी और संदिग्ध की मौत हो गई। लुइस ने बताया कि ‘मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल’ विभाग जांच में मदद कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- UP Election 2022: अखिलेश यादव ने Exit Polls और EVM में धांधली का लगाया गंभीर आरोप, एसपी बघेल ने दिया करारा जवाब

संबंधित समाचार