सोनभद्र: ईवीएम की सुरक्षा को लेकर मचा हंगामा, हटाए गए जिले के SDM

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र/ उन्नाव। यूपी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने से पहले ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हंगामा मचा हुआ है। बुधवार को सोनभद्र में SDM रमेश कुमार को हटा दिया गया है। उनकी गाड़ी में बैलेट पेपर मिलने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। वहीं उन्नाव में मतगणना स्थल के पास सुबह सपा नेताओं …

सोनभद्र/ उन्नाव। यूपी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने से पहले ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हंगामा मचा हुआ है। बुधवार को सोनभद्र में SDM रमेश कुमार को हटा दिया गया है। उनकी गाड़ी में बैलेट पेपर मिलने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।

वहीं उन्नाव में मतगणना स्थल के पास सुबह सपा नेताओं ने लेखपाल को पकड़ लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लेखपाल EVM सील करने का सामान ले जा रहा था। सपा कार्यकर्ताओं के डर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुलंदशहर में मतगणना स्थल पर जा रही एम्बुलेंस तक की तलाशी ली।

पढ़ें- हरदोई: राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर सपाइयों ने मतगणना स्थल पर डाला डेरा, वाहनों पर रख रहे निगाह

संबंधित समाचार