वाराणसी: शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़, गायब हुआ पीतल का घंटा और दानपात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। जिले के महेशपुर परमानंदपुर गांव की दुधहिया पोखरी स्थित भगवान शिव के मंदिर में अराजक तत्व तोड़फोड़ कर दानपात्र और पीतल के घंटे चुरा ले गए। घटना की सूचना आनन-फानन शिवपुर थाने की पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय में माहौल खराब करने की नीयत से क्षेत्र के मनबढ़ …

वाराणसी। जिले के महेशपुर परमानंदपुर गांव की दुधहिया पोखरी स्थित भगवान शिव के मंदिर में अराजक तत्व तोड़फोड़ कर दानपात्र और पीतल के घंटे चुरा ले गए। घटना की सूचना आनन-फानन शिवपुर थाने की पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय में माहौल खराब करने की नीयत से क्षेत्र के मनबढ़ जुआरियों और शराबियों द्वारा यह सब किया गया है। पुलिस दोषियों को पकड़ कर कार्रवाई करें।

ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर आए शिवपुर थाना प्रभारी एसआर गौतम ने मंदिर के समीप बरामद हुई बाइक को कब्जे में ले लिया। उन्होंने नाराज ग्रामीणों को शांत कराया और कहा कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को वह सही कराएंगे।

बताया कि घटनास्थल के आसपास स्थित मकानों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों को चिह्नित करेंगे। फुटेज और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- UP Election 2022: कानपुर पुलिस ने मतगणना में गड़बड़ी करने वालों को देखते ही गोली मारने की दी चेतावनी

संबंधित समाचार