हरदोई: शारदा नहर से मिला यासमीन का शव, पति ने बताया दिमागी तौर पर रहती थी बीमार
हरदोई। शारदा नहर में उतराता देखा गया शव पिहानी कस्बे की यासमीन का था। पति के मुताबिक वह दिमागी तौर पर बीमार रहती थी। इससे पहले भी वह इसी तरह बगैर बताए घर से बाहर निकल गई थी। बताते चलें कि मंगलवार को पिहानी थाने के कुल्लही गांव के बाहर से निकली शारदा नहर में …
हरदोई। शारदा नहर में उतराता देखा गया शव पिहानी कस्बे की यासमीन का था। पति के मुताबिक वह दिमागी तौर पर बीमार रहती थी। इससे पहले भी वह इसी तरह बगैर बताए घर से बाहर निकल गई थी।
बताते चलें कि मंगलवार को पिहानी थाने के कुल्लही गांव के बाहर से निकली शारदा नहर में एक महिला का शव तैरता हुआ पाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बरामद कर उसे अपने कब्ज़े में ले लिया था। शव की शिनाख्त पिहानी कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इस्माइल की 35 वर्षीय पत्नी यासमीन के रूप में की गई।
इस बारे में इस्माइल का कहना है कि यासमीन मंगलवार की दोपहर बगैर बताए घर से बाहर निकल गई थी।काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इधर कुल्लही से शव बरामद होने की खबर सुनते ही इस्माइल थाने पहुंचा। जहां उसने शव की शिनाख्त की।
उसने बताया है कि इससे पहले भी उसकी पत्नी इसी तरह बगैर बताए घर से निकल गई थी। बाद में वापस लौट आई थी। उसका कहना है कि यासमीन दिमागी तौर पर बीमार रहती थी। उसके चार बेटे है। इस्माइल मेहनत-मज़दूरी कर अपना और अपने परिवार का गुज़र-बसर करता है।
पढ़ें-वाराणसी: शिव मंदिर में अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़, गायब हुआ पीतल का घंटा और दानपात्र
