Ramadan 2022 India: कब होगी रमजान की शुरुआत? जाने कब मिलेंगी ईद की सेवईं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार।  रमजान का पाक महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजा यानी उपवास रखते हैं। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करते हैं। रमजान के महीने को सब्र का महीना माना जाता है। रमजान का महीना मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीना माना …

बरेली अमृत विचार।  रमजान का पाक महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजा यानी उपवास रखते हैं। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करते हैं। रमजान के महीने को सब्र का महीना माना जाता है।

रमजान का महीना मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीना माना जाता है। इस पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के पहले अन्न पानी ग्रहण नहीं करते हैं। उपवास के अलावा मुसलमानों को इस पूरे महीने अपने विचारों में शुद्धता रखना, अपनी बातों से किसी को नुकसान न पहुंचाना और मन को शांत रखना जरूरी होता है। बता दें कि इस पूरे महीने प्रत्येक मुसलमान शरीर की शुद्धता पर खास ध्यान देता है।

जाने क्यों रखा जाता है रोजा
रमजान वो महीना है जिसमें मुसलमानों के पवित्र पैगंबर मुहम्मद के समक्ष इस्लाम की पवित्र किताब कुरान की पहली आयत का अनावरण हुआ था। इसी के बाद से इस्लाम में इस महीने को पवित्र मानकर महीने भर रोजा रखने की परंपरा शुरू की गई थी और इस पूरे महीने मुसलमानों कि अपने अल्लाह के प्रती गहरी आस्था जुड़ी होती है। इस्लाम धर्म में आस्था रखने वाले लोग रमज़ान के महीने को अत्यंत पावन और पवित्र मानते हैं। रमज़ान के माह में मुस्लिम धर्म के लोग अल्लाह की उपासना करते हैं और एक-दूसरे के साथ ख़ुशियाँ बांटते हैं।

वैसे तो इस्लाम को मानने वाले हर व्यक्ति को रोजा रखने के लिए कहा गया है। लेकिन बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं और बीमार लोगों को रोजा न रखने की छूट होती है। जो लोग यात्रा पर हैं, उन्हें भी रोजा रखने में छूट मिलती है। बता दें कि रोजा रखना इस्लाम के पांच मूलभूत सिद्धांतों में से एक है। मुसलमानों के जीवन में इन पांचों सिद्धांतों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। रोजा के अलावा इस्लाम के बाकी चार सिद्धांत हैं- नमाज, दान, आस्था और मक्का की हज यात्रा है।

कब है रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत?
इस्लामी कैलेंडर के नौंवे महीने में रोजा रखा जाता है। रमजान की शुरूआत चांद के दिखने के बाद ही होती है। भारत में इस बार रमजान महीने की शुरुआत शनिवार 2 अप्रैल से हो रही है। हालांकि, रमजान महीने की तारीख चांद दिखने पर ही तय की जाती है। रमजान का ये महीना 2 मई को खत्म हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

इस दिन से लगेगा होलाष्टक, होली तक न करें शुभ कार्य, जानिए वजह और पौराणिक कथा

संबंधित समाचार