हरदोई: शादी से पहले ट्रेन के आगे कूदी युवती, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शादी की 58 दिन पहले ही होने वाली दुल्हन ने रेल गाड़ी के आगे छलांग लगा कर मौत को गले लगा लिया। उसने इस तरह का कदम किस वजह से उठाया, इस सवाल पर उसके घरवालों ने अपने होंठ सी रखे हैं। बताते है कि कोतवाली देहात के बेल्हा गांव निवासी महेश की 19 …

हरदोई। शादी की 58 दिन पहले ही होने वाली दुल्हन ने रेल गाड़ी के आगे छलांग लगा कर मौत को गले लगा लिया। उसने इस तरह का कदम किस वजह से उठाया, इस सवाल पर उसके घरवालों ने अपने होंठ सी रखे हैं।

बताते है कि कोतवाली देहात के बेल्हा गांव निवासी महेश की 19 साल की बेटी रागिनी की शादी बघौली थाने के हड़हा मढ़िया से तय थी। 16 मई को उसकी बारात आनी थी। घर वाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। दान- दहेज़ की खरीदारी भी हो चुकी थी। बुधवार की सुबह घरेलू काम-काज निपटाने के बाद रागिनी अचानक घर से गायब हो गई।

इसी बीच गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर निकली रेल पटरी पर पहुंच कर सामने से धड़धड़ाती आ रही रेल गाड़ी के आगे छलांग लगाते हुए रागिनी ने मौत को गले लगा लिया। इसका पता होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

शादी से पहले ही रागिनी ने इस तरह का कदम किस वजह से उठाया ? इस सवाल पर उसके घर वाले कुछ भी बोलने को लेकर तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल ने किया बड़ा एलान, पुरानी पेंशन व्यवस्था दोबारा की जाएगी बहाल

संबंधित समाचार