हरदोई: राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर सपाइयों ने मतगणना स्थल पर डाला डेरा, वाहनों पर रख रहे निगाह
हरदोई। मतगणना स्थलों पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम की निगरानी को कहा है इसी क्रम में जिले में भी सफाई मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं दर्जनों सफाई यहां आने वालों जाने वाले वाहनों का भी निरीक्षण कर रहे हैं। बताते चलें कि सपा …
हरदोई। मतगणना स्थलों पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम की निगरानी को कहा है इसी क्रम में जिले में भी सफाई मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं दर्जनों सफाई यहां आने वालों जाने वाले वाहनों का भी निरीक्षण कर रहे हैं।
बताते चलें कि सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी कर रहे है। अखिलेश यादव के आवाहन पर कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रुम के बाहर डेरा डाल दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने एडीएम,एएसपी सहित सभी गाड़ियों को खंगालने का काम किया है। पानी के टैंकर भी कार्यकर्ताओं ने ढक्कन खोल कर चेक किए।
सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि एग्जिट पोल महज एक अफवाह ये सरकार को बाहर करने के पोल है। लोकतंत्र की खूबसूरती है कि अपने मतदान की निगरानी करना चाहिए। अखिलेश यादव के निर्देश के बाद बड़ी संख्या में प्रत्याशी,कार्यकर्ताओं ने मंडी स्थल को छावनी बना दिया है। हालांकि हरदोई में पहले से एजेंट,कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी कर रहे है। मुख्यमंत्री बाबा कल के बाद मठ चले जायेंगे उनका टिकट समाजवादियों ने करा दिया है। उन्हें टिकट कराने की भी कोई जरुरत नहीं पड़ेगी, अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
पढ़ें-बहराइच: बीआरसी जरवल में प्राचार्य ने किया निरीक्षण, मनोयोग से सहयोग देने की बात कही
