अमरोहा : अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार दो छात्रों को मारी टक्कर, गंभीर हालत में रेफर
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर नगर में देर रात्रि कोचिंग जा रहे दो छात्रों को पीछे से बुलेट सवार युवक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में छात्रों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों छात्रों की हालत गंभीर …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर नगर में देर रात्रि कोचिंग जा रहे दो छात्रों को पीछे से बुलेट सवार युवक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में छात्रों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उपचार के दौरान दोनों छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार देर रात्रि नगर के मोहल्ला होली चौक निवासी ग्यारहवीं के छात्र कुणाल पुत्र पंकज वर्मा एवं सागर पुत्र हरेंद्र दोनों साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए ग्रीन सिटी जा रहे थे।
इस दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित तेज गति में बुलेट ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें छात्र कुणाल एवं सागर दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घायल छात्रों को नगर के सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायल छात्र कुणाल के पिता पंकज वर्मा ने बताया कि दोनों छात्र साइकिल पर सवार होकर ग्रीन सिटी स्थित कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन के लिए जा रहे थे। रास्ते में बुलेट बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल छात्रों को बेहतर उपचार के लिए सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
