बाराबंकी: डेस्क बेंच खरीद में मनमानी, कमीशनखोरी की भेंट चढ़ी योजना
बाराबंकी। दरियाबाद ब्लाक में डेस्क बेंच खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। कम लागत की बेंचों को महंगे दामों पर खरीद दर्शा कर भुगतान जुगाड़ के सहारे कर दिया गया है। बेंच खरीद में हुई मनमानी को लेकर अफसर भी कमीशनखोरी की मलाई काट ख़मोश बैठे है। खरीद की गयी डेस्क में गुणवत्ता …
बाराबंकी। दरियाबाद ब्लाक में डेस्क बेंच खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। कम लागत की बेंचों को महंगे दामों पर खरीद दर्शा कर भुगतान जुगाड़ के सहारे कर दिया गया है। बेंच खरीद में हुई मनमानी को लेकर अफसर भी कमीशनखोरी की मलाई काट ख़मोश बैठे है। खरीद की गयी डेस्क में गुणवत्ता पर अब सवालियां निशान उठने लगे है जब कि डेस्क व बेंचों की साइड विडिंग अभी से उखड़ने लगी है।
अलग-अलग पंचायतों में दाम भी भिन्न है
विकासखंड दरियाबाद अंतर्गत सचिव व ब्लाक अफसरों की जुगलबंदी डेस्क बेंच खरीद की मनमानी पर भारी पड़ी है। कई जगहों पर भुगतान आपूर्ति से पहले कर दिए जाने की भी खबर है। एक ही ब्लाक के अलग-अलग पंचायतों में दाम भी भिन्न है। बेंचों की खरीद में गुणवत्ता का ख्याल दिए बगैर महंगे दाम भुगतान कर कमीशन की प्रधानता दी गई है।
दरियाबाद ब्लाक के 71 ग्राम पंचायतों में से अधिकांश में धड़ल्ले से बेंच खरीद हुई है। बच्चों को बैठने के लिए खरीद गई बेंच में कमीशनखोरी में डूबे सचिवों ने यहां भी लूट मचाए रखी। दो से तीन हजार में मिलने वाली बेंचों की खरीद 5 से 6 हजार तक कर दी गई है। खरीद सिस्टम भी अब सवालों के घेरे में आ गया है। वहीं तेलमा ग्राम पंचायत में तेलमा सुरजवापुर व खरगवापुर स्कूलों में अभी हाल ही में बेंच व डेक्स की खरीद हुई है।
ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रति विद्यालय 43 बेंच व डेक्स की खरीद की गयी है। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार भी फार्म व डेस्क व बेंचो की कीमत बताने में आनाकानी करते रहे। इससे यह साफ जाहिर है। विकास खंड दरियाबाद में डेस्क बेंच की खरीद भी भ्रष्टाचार से अछूती नही है।
पढ़ें-कन्नौज: सिंचाई के पानी को लेकर वृद्धा की हुई हत्या, मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ ने की जांच
