रामपुर : देहरादून-बरेली मार्ग पर कैंटर और रोडवेज बस में भिड़ंत, चालक की मौत
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। देहरादून-बरेली फोरलेन मार्ग पर रात कैंटर और रोडवेज बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही फोरलेन मार्ग पर हड़कंप मच गया। किसी तरह बस से यात्रियों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस ने कैंटर चालक का शव …
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। देहरादून-बरेली फोरलेन मार्ग पर रात कैंटर और रोडवेज बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही फोरलेन मार्ग पर हड़कंप मच गया। किसी तरह बस से यात्रियों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस ने कैंटर चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
मंगलवार देर रात लगभग 2 बजे एक कैंटर रुद्रपुर से लोहे के एंगल भरकर हरिद्वार जा रहा था कि फोरलेन मार्ग पर गांव घोसीपुरा के निकट विपरीत दिशा से आ रही हरिद्वार टनकपुर डिपो की बस ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी।हादसे में कैंटर चालक राजेश पुत्र प्रेमपाल 32 ग्राम खेड़ा सन्दा थाना निगोही जिला शाहजहांपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद मार्ग पर कोहराम मच गया।तमाम वाहनों की दूर तक लाइन लग गई। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को इधर-उधर कर आवागमन दुरुस्त कराया। टनकपुर डिपो की बस हरिद्वार से टनकपुर वापस लौट रही थी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: नगर पालिका की गाड़ी में मिले बैलेट पेपर, सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
