हरदोई: मतगणना को लेकर शहर में लागू की गई ‘नो एंट्री’ की व्यवस्था, गल्ला मंडी के सामने का रास्ता किया गया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार को होने वाली मतगणना को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में खासा बदलाव किया गया है। मतगणना स्थल पर सिर्फ पर्यवेक्षक के अलावा डीएम और एसपी की गाड़ियां जा सकेगी। जबकि मतगणना में लगे अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस के जवानों की छोटी-, बड़ी गाड़ियां सीएसएन कालेज में खड़ी होंगी। …

हरदोई। नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार को होने वाली मतगणना को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में खासा बदलाव किया गया है। मतगणना स्थल पर सिर्फ पर्यवेक्षक के अलावा डीएम और एसपी की गाड़ियां जा सकेगी। जबकि मतगणना में लगे अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस के जवानों की छोटी-, बड़ी गाड़ियां सीएसएन कालेज में खड़ी होंगी। प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की गाड़ियां आईटीआई में खड़ी होंगी।

एसपी राजेश द्विवेदी ने रूट मैप लागू करते हुए बताया है कि रेलवे गंज और आवास विकास कालोनी की तरफ से आने वाली छोटी, बड़ी गाड़ियां,ई-रिक्शा और दो-पहिया गाड़ियों को गल्ला मंडी की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि गुरुवार की सुबह चार बजे से मतगणना पूरी होने तक पूरे शहर में नो-एंट्री रहेगी।

नो-एंट्री प्वाइंट पर एक नज़र

  • लखनऊ रोड – बघौली चौराहा
  • सीतापुर रोड- इटौली का पुल
  • शाहजहांपुर रोड- बेहटा गोकुल
  • फर्रुखाबाद रोड- जगदीशपुर
  • बिलग्राम रोड- सेमरा चौराहा
  • पिहानी रोड- आठवां मील

यह भी पढ़ें: रामपुर : कल से 25 मार्च तक नहीं हो सकेंगे कोई शुभ कार्य

संबंधित समाचार