सीतापुर: कल होगा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पैरामिलिट्री व पुलिस के पहरे में होगी मतगणना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। इंतजार खत्म। ईवीएम में कैद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज गुरुवार को हो जाएगा। त्रुटिविहीन मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन भी तैयार है। पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के कड़े पहरे के बीच सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई। ग्यारहवीं वाहिनी पीएसी व एपीटीसी के ईवीएम स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना स्थल तक …

सीतापुर। इंतजार खत्म। ईवीएम में कैद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज गुरुवार को हो जाएगा। त्रुटिविहीन मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन भी तैयार है। पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के कड़े पहरे के बीच सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई। ग्यारहवीं वाहिनी पीएसी व एपीटीसी के ईवीएम स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना स्थल तक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

मतगणना से जुड़ी हर तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने बुधवार की शाम पुलिस लाइन में मतगणना में लगे पुलिस जवानों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। अफसरों ने सभी को सख्त निर्देश दिए कि वोटों की गिनती के दौरान कोई भी लापरवाही व गलती क्षम्य नहीं होगी। अफसरों ने कहा कि त्रुटिपूर्ण मतगणना कराना हमारा लक्ष्य है।

अफसरों ने कहा कि वोटों की गिनती में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी दी जाएगी। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपी ने बताया कि मतगणना स्थल की किलेबंदी कर दी गई है। नौ पुलिस अफसरों के अलावा पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स भी मुस्तैद रहेगी। उन्होंने बताया कि पैरामिलिट्री व पुलिस जवानों सहित तीन हजार जवान मतगणना को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में तैनात रहेंगे। दो शिफ्टों में डयूटी लगाई गई है। किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: सरकारी कर्मचारी की कार में संदिग्ध सामान मिलने की सूचना पर मतगणना स्थल पहुंचे सपाई

 

संबंधित समाचार