बरेली: दामाद पर दुष्कर्म करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक महिला ने अपने दामाद पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित महिला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। महिला के मुताबिक 7 मार्च को उसकी बेटी मायके आई हुई थी। उसी दिन दोपहर में वह घर में नहा रही थी। उसकी बेटी कमरे …

बरेली,अमृत विचार। एक महिला ने अपने दामाद पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित महिला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। महिला के मुताबिक 7 मार्च को उसकी बेटी मायके आई हुई थी। उसी दिन दोपहर में वह घर में नहा रही थी। उसकी बेटी कमरे में सो रही थी।

तभी महिला का दामाद शराब के नशे में उसके घर आया। उसने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और सास के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसकी बेटी किसी तरह बाहर निकली। उसने पति को पकड़ लिया। तभी डायल 112 पर फोन किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: मतगणना में 15 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई

संबंधित समाचार