बरेली: संविदा कर्मचारियों के बाद, बिजली अधिकारी भी करेंगे हड़ताल
बरेली,अमृत विचार। ऊर्जा निगमों में फैले भ्रष्टाचार व शीर्ष प्रबन्धन द्वारा निजी कम्पनियों को दिये जा रहे संरक्षण को रोकने, निचले स्तर पर उत्पन्न किये जा रहे भय के वातावरण को समाप्त करने की मांग को लेकर बिजली अभियन्ताओं एवं जूनियर अभियंताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) को लखनऊ में ज्ञापन दिया। …
बरेली,अमृत विचार। ऊर्जा निगमों में फैले भ्रष्टाचार व शीर्ष प्रबन्धन द्वारा निजी कम्पनियों को दिये जा रहे संरक्षण को रोकने, निचले स्तर पर उत्पन्न किये जा रहे भय के वातावरण को समाप्त करने की मांग को लेकर बिजली अभियन्ताओं एवं जूनियर अभियंताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) को लखनऊ में ज्ञापन दिया।
उनकी मांग है कि स्मार्ट मीटर की एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों पर कार्रवाई हो। संविदा कर्मचारियों ने 15 मार्च से जिले के सभी बिजली अभियन्ताओं ने उच्च प्रबन्धन का असहयोग कर आदेश का पालन नहीं करने का एलान किया है।
क्षेत्रीय सचिव रणजीत चौधरी ने बताया कि ऊर्जा निगमों में उच्चतम स्तर पर फैले भ्रष्टाचार व शीर्ष प्रबन्धन द्वारा निजी कम्पनियों को दिये जा रहे संरक्षण को रोकने व अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ एवं राविप जूनियर इंजीनियर्स संगठन मांग कर रहा है। शाखा सचिव गौरव शर्मा ने बताया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 15 मार्च से चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
बरेली: रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में हुआ पुरातन छात्रा और अभिभावक सम्मेलन
