मुरादाबाद : साइबर ठगों ने महिला के खाते से 3.40 लाख उड़ाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने महिला को 3.40 लाख रुपये का चूना लगा लिया। लिंक भेजकर साइबर ठगों ने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दे दिया। अब पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने साइबर सेल को मामले की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। संभल जनपद के हयातनगर थानाक्षेत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने महिला को 3.40 लाख रुपये का चूना लगा लिया। लिंक भेजकर साइबर ठगों ने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दे दिया। अब पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने साइबर सेल को मामले की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है।

संभल जनपद के हयातनगर थानाक्षेत्र के पुलिस चौकी सराय तरीन के गांव पीला खदाना निवासी सलमा परवीन गृहणी हैं। उनके पति शबाबुल कारोबार करते हैं। महिला ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की आर्य समाज रोड स्थित शाखा में खाता है। सलमा परवीन पांच मार्च की शाम करीब पांच बजे अपने नेट बैंकिंग द्वारा कुछ रुपये ट्रांसफर कर रही थी। उनके यूपीआई नंबर में एरर आ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर से बात की। कस्टमर केयर से उनके फोन पर एक लिंक भेजकर उसे खोलकर खाते की सारी डिटेल भरने के लिए कहा गया। डिटेल भरते ही उनके खाते से तीन लाख 40 हजार रुपये उड़ा लिए गए।

ठगों ने मांगा था ओटीपी
पीड़िता ने बताया कि साइबर ठग ने उनके फोन पर अपने पर्सनल नंबर से कॉल करके ओटीपी मांगा था। लेकिन उन्होंने सतर्कता बरतते हुए ओटीपी बताने से इनकार कर दिया था।

एमए बीएड तक पढ़ी हैं ठगी का शिकार हुईं सलमा परवीन
साइबर ठगों के झांसे में आकर तीन लाख 40 हजार रुपये गंवाने वाली सलमा परवीन वैसे तो गृहणी हैं मगर वह एमए बीएड तक शिक्षित भी हैं। अखबारों में भी रोजाना इस तरह से होने वाली ठगी की खबरें पढ़ती रहती हैं मगर फिर भी झांसे में आ गईं। उनका कहना है कि सब कुछ इतनी जल्दबाजी में हुआ कि उन्हें एहसास ही नहीं हो सका कि उनके साथ इस तरह से ठगी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- संभल : बुलेट छीनकर नकाबपोश बदमाशों ने किशोर को गोली मारी, सनसनी

संबंधित समाचार