चुनावी नतीजों के बीच बोले राकेश टिकैत, ‘जनता नाराज है, कुछ असर तो दिखाई ही देगा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: यूपी के साथ-साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। अलग-अलग पार्टियों ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं। यूपी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी सपा से आगे चल रही है। इस बीच, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत …

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: यूपी के साथ-साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। अलग-अलग पार्टियों ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं। यूपी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी सपा से आगे चल रही है। इस बीच, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जनता इनसे नाराज है और असर कुछ तो दिखाई देगा।

टिकैत ने बताया, ”जब चोर बेईमान हो जाते हैं तो लड़ाई हो जाती है। ये चोरी करते हैं, बेईमान भी है और गुंडे भी हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हमने यह कहा कि अपनी मर्जी से वोट करो। जनता नाराज है और कह रही है कि ये जीतेंगे नहीं। असर कुछ तो दिखाई देगा। ये जिला पंचायत चुनाव की तरह बेईमानी करेंगे। गिनती शुरू होने से पहले ही कह रहे हैं कि हम ही जीतेंगे।

पढ़ें-Bareilly Result:फैसले की घड़ी आई, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

संबंधित समाचार