गौतम बुद्ध नगर: ट्रैफिक एडवाइजरी नहीं आई काम, वाहनों की थमी रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में ट्रैफिक विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी की थी। लेकिन वे काम नहीं आई। लोगों को आफिस जाने में देरी हुई। सड़कों पर बने कट बंद कर दिए गए है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जाम जहां ज्यादा लगा है यह सड़क दिल्ली को नोएडा और आगे …

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में ट्रैफिक विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी की थी। लेकिन वे काम नहीं आई। लोगों को आफिस जाने में देरी हुई। सड़कों पर बने कट बंद कर दिए गए है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जाम जहां ज्यादा लगा है यह सड़क दिल्ली को नोएडा और आगे ग्रेटर नोएडा को जोड़ती है।

विभाग की एडवाइजरी लोगों के जी का जंजाल बन गई है। लोग को फेज-2 के आसपास भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-91 से लेकर सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन के पास जाम लगा है। ऐसे में वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। काम मे जाने वाले लोग जाम में इस तरह से फंसे है कि 100 मीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक-एक घंटे का समय लग रहा है।
ट्रैफिक विभाग का कहना है कि इस सड़क पर रोजाना पांच लाख से ज्यादा वाहन चलते है। ऐसे में भीषण जाम के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। यही नहीं इस सड़क पर एलिवेटड रोड का कंस्ट्रक्शन भी हो रहा है। ऐसे में जाम से हाल बेहाल है।

यह भी पढ़े-हरदोई: होली के पहले उड़ने लगा गुलाल, सज गई फूल माला की दुकानें

संबंधित समाचार