लखनऊ में सपा पर भारी पड़ रही भाजपा, तीन सीटों से चल रही BJP आगे
लखनऊ। राजधानी की सभी नौ विधानसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक मिले रूझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। नौ में से छह सीटों पर भाजपा तो तीन पर सपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। चुनाव आयोग …
लखनऊ। राजधानी की सभी नौ विधानसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक मिले रूझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। नौ में से छह सीटों पर भाजपा तो तीन पर सपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक लखनऊ कैंट सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा के सुरेन्द्र सिंह गांधी से 25 हजार 324 मतों की निर्णायक बढ़त बनाये हुए थे जबकि आशुतोष टंडन गोपाल जी लखनऊ पूर्वी सीट पर सपा अनुराग सिंह भदोरिया से 12 हजार 368 सीटों से आगे है।
सरोजनीनगर क्षेत्र में अफसर से नेता बने भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के कद्दावर प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा से 2260 मतों से बढ़त बनाये हैं। लखनऊ सेंट्रल सीट पर पूर्व मंत्री और सपा उम्मीदवार रवीन्द्र महरोत्रा भाजपा के राजेश कुमार गुप्ता से 11032 वोटों से आगे चल रहे थे जबकि लखनऊ उत्तर से सपा की पूजा शुक्ला भाजपा के नीरज बोरा से 14201 मतो से बढ़त बनाए हुए थी। मोहनलालगंज क्षेत्र में सपा की सुशीला सरोज भाजपा के अमरेश कुमार से 1210 वोटों से बढत बनाए हुए हैं।
लखनऊ पश्चिम से भाजपा के अंजनी कुमार श्रीवास्तव सपा के अरमान खान से 4742 वोटों से आगे थे वहीं बख्शी का तालाब क्षेत्र में भाजपा के योगेश शुक्ला सपा के गोमती यादव से 8172 वोटों से आगे चल रहे थे वहीं मलीहाबाद से भाजपा की जय देवी सपा के सुरेन्द्र कुमार से 4055 मतों से आगे हैं।
गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को नौ में से आठ सीटों पर जीत हासिल हुयी थी जबकि मोहनलालगंज सीट सपा के खाते में गयी थी।
पढ़ें- यूपी चुनाव 2022: भाजपा की मजबूत बढ़त पर जानिए क्या बोले रवि किशन और हेमा मालिनी
