मुरादाबाद : महिलाओं और बालिकाओं को बताए मासिक धर्म में स्वच्छता के तरीके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विकास खंड छजलैट कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सात दिवसीय कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार को कार्यक्रम कराया गया। हेल्थ वॉच थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर महिला शक्ति केंद्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विकास खंड छजलैट कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सात दिवसीय कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार को कार्यक्रम कराया गया। हेल्थ वॉच थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वय सविता कुमारी ने बताया कि 50 फीसदी से ज्यादा महिलाएं एनीमिया से प्रभावित हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को मासिक धर्म प्रबंधन के विषय मे जागरूक करना है। बताया गया कि महिलाओं और बालिकाओं को स्वच्छ सेनेटरी नैपकिन प्रयोग करने चाहिए।

स्वच्छ सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग करने से संक्रमण का खतरा कम रहता है। महिलाओं से जुड़ी अन्य सभी बीमारियों के विषय में भी बताया। इसके अलावा सीडीपीओ ने महिलाओं एवं किशोरियों की एनीमिया की जांच भी मौके पर कराई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक रेनू आर्या, सीडीपीओ तथा आंगनवाड़ी मौजूद रही।

संबंधित समाचार