यूपी चुनाव 2022: ब्रजेश पाठक व राजेश्वर सिंह के बाद अब मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने भी खिलाया कमल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह के बाद अब मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल ख‍िला द‍िया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्‍वर स‍िंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह के बाद अब मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल ख‍िला द‍िया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्‍वर स‍िंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है।

ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। भाजपा के लिए सबसे मुश्किल सीट में शाम‍िल मोहनलालगंज सीट पर जीत दर्ज करने से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। अब तक भाजपा यहां पर किसी भी चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। भाजपा ने इस बार यहां पर अमरीश कुमार को उतारा था।ट

यह भी पढ़ें:-पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

 

संबंधित समाचार