UP Election Results: “सड़क बनेगी पुल भी बनेगा और होगा बम-बम भोला!” भगवा लहराते देख मनोज तिवारी ने इस अंदाज में गाया गाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। युपी के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। और उत्तर प्रदेश के रुझानों में जो नजर आ रहा है उसके मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर भगवा लहराने जा रहा है। भगवा को लहराते देख बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, “उत्तर …

लखनऊ। युपी के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। और उत्तर प्रदेश के रुझानों में जो नजर आ रहा है उसके मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर भगवा लहराने जा रहा है। भगवा को लहराते देख बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश की जनता ने अब ये साफ संकेत दे दिया है कि जाति के नाम पर नफरत फैलाने वाली राजनीति नहीं चलेगी। साथ ही ये रुझान बताता है कि उन लोगों को अपनी जुबान को रोकना चाहिए जो नफरत फैलाते हैं।” मनोज तिवारी ने कहा कि, “बीजेपी सबको साथ लेकर आगे चलने में विश्वास रखती है जिसको जनता ने पसंद किया है और रुझान इसको साफ बयां कर रहे हैं”।

बीजेपी के आने की खुशी में भगवा रंग के साथ साथ मनोज तिवारी ने भी अपने खुशी का रंग गाना गा कर दिखाया है। गाने के बोल थे, “सड़क बनेगी पुल भी बनेगा और होगा बम-बम भोला!”

जिसके बाद मनोज तिवारी ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, “जीत को लेकर इतना भरोसा था कि रुझानों के सामने आने से पहले ही बीजेपी की जीत को लेकर गाना बना लिया था।” जिसके जवाब में “जनता ने उमड़ के बोला, अब रंग दे बसंती चोला, सड़क बनेगी पुल भी बनेगा और होगा बम-बम भोला!” बता दें, रुझानों में बीजेपी बहुमत से बहुत आगे है। फिलहाल बीजेपी 273 सीटों पर आगे है। वहीं, समाजवादी पार्टी 121, बीएसपी और कांग्रेस 5-5 सीटों पर आगे है।

यह भी पढ़े-अमेरिकी एडमिरल का दावा : LAC पर भारत-चीन में तनाव 4 दशकों में ‘सबसे खराब’ स्तर पर

संबंधित समाचार