Indian Wells Tennis: टोमजानोविच ने बापटिस्टे को हराया
इंडियन वेल्स। क्रोएशिया की एला टोमजानोविच ने अमेरिका की हेली बापटिस्टे को 6 . 2, 2 . 6, 6 . 2 से हराकर बीएनपी परीबस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। रूस की एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने अमेरिका की एलविना कालियेरा को 4 . 6, 6 . 2, 7 . 6 से हराया। कोरोना …
इंडियन वेल्स। क्रोएशिया की एला टोमजानोविच ने अमेरिका की हेली बापटिस्टे को 6 . 2, 2 . 6, 6 . 2 से हराकर बीएनपी परीबस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। रूस की एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने अमेरिका की एलविना कालियेरा को 4 . 6, 6 . 2, 7 . 6 से हराया।
कोरोना महामारी से बाधित होने के बाद यह टूर्नामेंट फिर से मार्च में ही कराया जा रहा है। मार्च 2020 में इसे रद्द कर दिया गया था। पिछले साल इसे अक्टूबर में कराया गया। एक अन्य मैच में अमेरिका की एलिसन रिस्के ने कैटी मैकनाली को 6 . 0, 6 . 3 से हराया।
केइया कानेपी ने अमेरिका की 17 वर्ष की रॉबिन मोंटगोमेरी को 6 . 3, 6 . 3 से मात दी । महिला ड्रॉ में दुनिया की शीर्ष दो खिलाड़ी ऐश बार्टी और बारबोरा क्रेसीकोवा नहीं खेल रही हैं। पुरूष वर्ग में नोवाक जोकोविच नहीं खेल सकेंगे क्योंकि कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण वह अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ें:- अमेरिकी एडमिरल का दावा : LAC पर भारत-चीन में तनाव 4 दशकों में ‘सबसे खराब’ स्तर पर
