यूपी चुनाव: आजम खान और बेटे अब्दुल्ला ने हासिल की बड़ी जीत, इतने मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी को दी मात
लखनऊ। यूपी चुनाव में सपा के लिए कुछ राहत के पल सामने आए हैं। सपा नेता आजम खान को रामपुर सीट से जीत मिली है। उन्हें 63,642 वोट मिले हैं। उन्होंने बीजेपी के अक्षय सक्सेना को मात दी है। अक्षय को 12762 वोट मिले हैं। वहीं आजम खान के बेटे अब्दुल्ला भी चुनाव जीत गए …
लखनऊ। यूपी चुनाव में सपा के लिए कुछ राहत के पल सामने आए हैं। सपा नेता आजम खान को रामपुर सीट से जीत मिली है। उन्हें 63,642 वोट मिले हैं। उन्होंने बीजेपी के अक्षय सक्सेना को मात दी है। अक्षय को 12762 वोट मिले हैं। वहीं आजम खान के बेटे अब्दुल्ला भी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने रामपुर की स्वार सीट से जीत हासिल की है। उनको कुल 72,342 वोट मिले हैं। इस सीट पर अपना दल सोनेलाल प्रत्याशी हैदर अली दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन्हें कुल 37,611 वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें; पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, एक ड्रोन को भी मार गिराया
