मुरादाबाद : ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। अमृत विचार। बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती बहू को देखने गई थीं। भोजपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव गक्खरपुर …

मुरादाबाद। अमृत विचार। बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती बहू को देखने गई थीं। भोजपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव गक्खरपुर निवासी पिंकू मजदूर हैं। उनके परिवार में पत्नी राजबाला के अलावा बेटे अर्जुन, अरुण, पंकज व एक बेटी आंचल है। उनके बड़े बेटे अर्जुन की पत्नी निशा को प्रसव के लिए डिलारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहू की तीमारदारी के लिए गुरुवार सुबह 42 वर्षीय राजाबाला अपने दूसरे बेटे अरुण के साथ अस्पताल गई थी।

परिजनों बताया कि वह अस्पताल के बाहर खड़ी थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गईं। उधर से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में परिजन राजबाला को लेकर कॉसमास अस्पताल दौड़े। मगर, डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें:- रायबरेली: टीवी पर चिपके रहे लोग, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

संबंधित समाचार