अयोध्या में तीन सीटों पर खिला कमल, दो पर दौड़ी साइकिल, रुदौली में भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र ने मारी हैट्रिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या जनपद की पांच विधानसभाओं में से तीन पर भाजपा प्रत्याशियोें ने जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तोहफा देने का काम किया है, जबकि दो सीट गोसाईगंज व मिल्कीपुर में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही जगह से सपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा किले को ध्वस्त …

अयोध्या। अयोध्या जनपद की पांच विधानसभाओं में से तीन पर भाजपा प्रत्याशियोें ने जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तोहफा देने का काम किया है, जबकि दो सीट गोसाईगंज व मिल्कीपुर में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही जगह से सपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा किले को ध्वस्त कर दिया। अयोध्या विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्त को 1 लाख 12 169 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पवन को 20 हजार 102 वोटों से पराजित किया।

भाजपा प्रत्याशी को 49.11 प्रतिशत मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी को 40.31 प्रतिशत ही वोट पाकर संतोष करना पड़ा। रुदौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने 85 हजार 51 मत पाकर अपने निकटतम सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव को 35026 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव 48025 मत ही प्राप्त कर सके। वहीं बीकापुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डा अमित सिंह चौहान ने सपा के फिरोज खान को 5560 मतों के अंतर से पराजित किया। सपा प्रत्याशी को 1लाख 1708 मत मिले।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ को 11630 मतों से पराजित किया। श्री प्रसाद को कुल 99224 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 87594 मतों से ही संतोष करना पड़ा। गोसाईगंज में सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी को पराजित किया। यहां सपा प्रत्याशी को 93596 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 82812 मत मिले। सपा ने यहां 10784 मतों से जीत हासिल की।

यह भी पढ़े:-मुरादाबाद : मंडी समिति के बाहर पुलिस और भाजपाइयों के बीच हुई नोकझोंक, पैरामिलिट्री फोर्स ने शांत कराया मामला

संबंधित समाचार