शाहजहांपुर: भाजपा का परचम फहराया, छहों प्रत्याशी जीते

शाहजहांपुर,अमृत विचार । विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने सभी छह सीटों पर परचम फहराया है। जलालाबाद की पहली बार भाजपा के खाते में आई है। 2017 में इस सीट पर सपा का कब्जा हो गया था। इस बार जलालाबाद सीट को जिलाध्यक्ष हरीप्रकाश वर्मा ने झटक लिया है। वहीं सदर सीट से कैबिनेट …
शाहजहांपुर,अमृत विचार । विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने सभी छह सीटों पर परचम फहराया है। जलालाबाद की पहली बार भाजपा के खाते में आई है। 2017 में इस सीट पर सपा का कब्जा हो गया था। इस बार जलालाबाद सीट को जिलाध्यक्ष हरीप्रकाश वर्मा ने झटक लिया है। वहीं सदर सीट से कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इतिहास रचते हुए नवीं बार कब्जा जमाया है।
कटरा विधानसभा में कांटे की टक्कर हुई, जिसके कारण दो पर रिकाउंटिंग कराई गई और देर शाम परिणाम घोषित किया जा सका।
नगर सीट से प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रत्याशी तनवीर खां को 9, 313 वोटों से हरा दिया। सुरेश खन्ना को 1,09,942 वोट हासिल हुए, जबकि तनवीर खां को 1,00,629 मत मिले।
जलालाबाद में भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा को 99,609 वोट, जबकि सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को 95,037 वोट मिले। इस तरह हरिप्रकाश ने नीरज मौर्या को 4, 572 वोटों से हराया। तिलहर में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा को 1,02,307 मत, जबकि सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा को 89,030 वोट मिले। सलोना ने रोशनलाल वर्मा को 13, 277 वोटों से शिकस्त दी।
पुवायां में भाजपा प्रत्याशी चेतराम को 1,29,785 वोट, जबकि सपा प्रत्याशी उपेंद्रपाल को 78,207 वोट मिले। पुवायां में भाजपा प्रत्याशी चेतराम ने सपा प्रत्याशी को 51,578 वोटों से हराया है। ददरौल में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को 1,00,957 वोट, जबकि सपा के राजेश वर्मा को 91,256 वोट मिले।
भाजपा प्रत्याशी ने सपा के राजेश को 9701 वोटों से मात दी। कटरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस को 77,800 वोट, जबकि सपा प्रत्याशी राजेश यादव को 77,443 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने सिर्फ 357 वोटों से सपा प्रत्याशी को शिकस्त दी।
विधानसभा – नगर
भाजपा- सुरेश कुमार खन्ना- 1,09,942
सपा- तनवीर खां- 1,00,629
अंतर- 9313
विधानसभा- जलालाबाद
भाजपा- हरिप्रकाश वर्मा- 99,609
सपा- नीरज मौर्या – 95037
अंतर- 4,575
विधानसभा- तिलहर
भाजपा- सलोना कुशवाहा- 1,02,307
सपा- रोशनलाल वर्मा – 89,030
अंतर- 13,277
विधानसभा- पुवायां
भाजपा- चेतराम- 1,29,785
सपा- उपेंद्र पाल सिंह- 78,207
अंतर- 51,578
विधानसभा- ददरौल
भाजपा- मानवेंद्र सिंह- 1,00,957
सपा- राजेश वर्मा- 91,256
अंतर- 9,701
विधानसभा- कटरा
भाजपा- वीर विक्रम सिंह प्रिंस – 77,800
सपा – राजेश यादव – 77,443
अंतर- 357
ये भी पढ़ें-