लखनऊ में सपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में विधानभवन के सामने समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ता ने गुरूवार को आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधानभवन के सामने आज शाम नरेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। आग लगते ही उसने अपने कपड़े फेकने शुरू …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में विधानभवन के सामने समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ता ने गुरूवार को आत्मदाह करने का प्रयास किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधानभवन के सामने आज शाम नरेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। आग लगते ही उसने अपने कपड़े फेकने शुरू कर दिये। इस बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे सड़क पर लिटा कर आग बुझा दी। मामूली रूप से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। उन्होने बताया कि आत्मदाह करने वाला खुद को सपा का कार्यकर्ता बता रहा है जो सपा की सरकार नहीं बनने से आहत है।
यह भी पढ़ें; गोरखपुर में सीएम योगी के नेतृत्व में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप, सभी नौ सीटों जीतीं
