उप्र में राजग की जीत सभी के साझा प्रयासों का परिणाम है : अनुप्रिया पटेल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने विधानसभा चुनाव में गुरुवार को गठबंधन की शानदार जीत को सभी सहयोगी दलों के साझा प्रयासों का परिणाम बताया है। पटेल ने कहा कि यह जीत राजग के साझा प्रयासों …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने विधानसभा चुनाव में गुरुवार को गठबंधन की शानदार जीत को सभी सहयोगी दलों के साझा प्रयासों का परिणाम बताया है।
पटेल ने कहा कि यह जीत राजग के साझा प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने गरीब कल्याण, विकास व सामाजिक न्याय के ‘कॉकटेल’ को चुना है। उन्होंने कहा, “इतना बड़ा जनादेश देने के लिए सम्मानित मतदाताओं का आभार।”
गौरतलब है कि 403 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव में राजग ने अब तक घोषित 376 सीटों के परिणामों में से 260 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इनमें से 11 सीट अपना दल (एस) ने जीती है और एक सीट पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा ने 244 और निषाद पार्टी ने पांच सीटें जीती हैं।
यह भी पढ़ें:-UP Election: उप्र सरकार के मुख्य सचिव समेत आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी को दी जीत की बधाई
