लखनऊ: मुलायम की बहू अपर्णा ने मुख्यमंत्री योगी को दी जीत की बधाई, लगाया विजय तिलक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अपर्णा यादव ने पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पुत्री के हाथों तिलक लगाया। हाल ही में सपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुयी अपर्णा भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अपर्णा यादव ने पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पुत्री के हाथों तिलक लगाया।

हाल ही में सपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुयी अपर्णा भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता देख मुख्यमंत्री को बधाई देने अपनी पुत्री के साथ उनके सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पहुंची थी। उन्होने योगी को बधाई दी और तिलक किया। उन्होने अपनी पुत्री से भी योगी का तिलक कराया।

श्री योगी ने मासूम को दुलारा और आशीर्वाद दिया। योगी को बधाई देने वालों का आज सारा दिन तांता लगा रहा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुके देकर मुख्यमंत्री को जीत की बधाई दी।

यह भी पढ़ें: बरेली: कमल और साइकिल के आसपास भी नहीं टिका हाथी

संबंधित समाचार