बलिया: जिले की सात सीटों पर आ गए परिणाम, जनता ने इन दलों को दिया मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। जिले की सातों विधानसभा सीटों के परिणाम आ गए हैं। यहां पर जनता ने हर दल को मौका दिया है। यहां की एक सीट पर ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा एक पर बीएसपी तीन पर सपा तो दो पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के दयाशंकर सिंह यहां से चुनाव जीत गए …

बलिया। जिले की सातों विधानसभा सीटों के परिणाम आ गए हैं। यहां पर जनता ने हर दल को मौका दिया है। यहां की एक सीट पर ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा एक पर बीएसपी तीन पर सपा तो दो पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के दयाशंकर सिंह यहां से चुनाव जीत गए हैं। 2017 के चुनाव में यहां पर बीजेपी का जलवा था लेकिन इस बार बीजेपी को दो सीटों से संतोष करना पड़ा है। पिछले चुनाव में बीजेपी को यहां पर पांच सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एक सीट पर सपा तो दूसरी पर बसपा ने बाजी मारी थी।

यह भी पढ़ें; कान्हा की नगरी मथुरा में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, सभी सीटों पर दर्ज की विजय

संबंधित समाचार