मुरादाबाद : सोशल मीडिया पर बनाई फेक आईडी तो होगी कार्रवाई, 21 फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट कराए बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर लड़कियों की फोटो चुराकर फेक आईडी बनाकर उनको परेशान करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर साइबर हेल्पलाइन की टीम अब 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इतना ही नहीं हेल्पलाइन ने करीब 21 ऐसे फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर लड़कियों की फोटो चुराकर फेक आईडी बनाकर उनको परेशान करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर साइबर हेल्पलाइन की टीम अब 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इतना ही नहीं हेल्पलाइन ने करीब 21 ऐसे फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद कर दिया है जो सोशल मीडिया से फोटो चोरी करके बनाए गए थे। इसके अलावा आईपी एड्रेस के आधार पर ऐसे शोहदों की धरपकड़ करने की भी तैयारी कर ली गई है।

मौजूदा दौर में सोशल मीडिया का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जिस कारण साइबर क्राइम के मामले भी बढ़ रहे हैं। साइबर लुटेरे आए दिन लोगों के एकाउंट से रकम निकालकर ठगी कर रहे हैं। लड़कियों की फर्जी फेसबुक आईडी व इंस्ट्राग्राम बनाकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। फर्जीवाड़ा करके लड़कियों को ब्लैक मेल करने के भी मामले सामने आ रहे हैं। लगातार मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर साइबर सेल को एक्टिव कर दिया गया है।

फर्जी तरीके से बनाए गए 21 एकाउंट कराए बंद
साइबर हेल्प लाइन ने फर्जी तरीके से फेसबुक व इंस्ट्राग्राम में बनाए गए 21 एकाउंट बंद कर दिए। यह वह एकाउंट हैं जो सोशल मीडिया से लड़कियों की फोटो चोरी करके बनाए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि इन घटनाओं को रोकने के लिए खासतौर पर लड़कियां व महिलाएं फेसबुक, वाट्सएप व इंस्ट्राग्राम में अपनी फोटो लगाने से बचे। क्योंकि यहीं से फोटो चोरी करके शोहदे फेक या क्लोन एकाउंट आसानी से बना लेते हैं। अगर फोटो लगानी है तो अपनी प्रोफाइल की प्राइवेसी को इस तरह से सेट करें कि कोई अंजान व्यक्ति फोटो खोल न सके।

यह बरतें सावधानी

  • किसी की फ्रेंड रिक्व्सेस्ट स्वीकार करने से पहले उसकी प्रोफाइल चेक करें
  • गलत तस्वीर या फिर लेख पोस्ट करने वालों से दूर रहें
  • समय-समय पर अपना पासवर्ड और फोटो बदलते रहें
  • अगर किसी लड़की की रिक्ववेस्ट आती है तो प्रोफाइल में उसकी पोस्ट चेक करें
  • अपनी कोई प्राइवेसी एकाउंट में शेयर न करेंवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि आईपी एड्रेस के आधार पर ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कई फर्जी एकाउंट पकड़ में आने के बाद बंद करा दिए गए हैं।

संबंधित समाचार