लखनऊ पूर्वी में 68,731 मतों के अंतर से जीते भाजपा के आशुतोष टंडन
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 में गुरुवार को हुई मतगणना के बाद लखनऊ पूर्वी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ ने 68,731 मतों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की है। आशुतोष टंडन ने 01 लाख 52 हजार 928 मत (कुल 59.4 प्रतिशत) प्राप्त किये। वहीं दूसरे नंबर पर 84,197 मतों (32.7 प्रतिशत) के …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 में गुरुवार को हुई मतगणना के बाद लखनऊ पूर्वी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ ने 68,731 मतों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की है। आशुतोष टंडन ने 01 लाख 52 हजार 928 मत (कुल 59.4 प्रतिशत) प्राप्त किये। वहीं दूसरे नंबर पर 84,197 मतों (32.7 प्रतिशत) के साथ दूसरे नंबर पर सपा के अनुराग सिंह भदौरिया व तीसरे नंबर पर 9834 मतों (3.82 प्रतिशत) के साथ बसपा के आशीष सिन्हा काबिज रहे।
पहले चरण से ही कायम रखा दबदबा
मतगणना के दौरान भाजपा ने पहले ही चरण से पूरी तरह से अपना दबदबा कायम रखा। पहले चरण की मतगणना में आशुतोष टंडन 4556 मत लाकर, नजदीकी सपा प्रत्याशी अनुराग सिंह भदौरिया (2437) से 2119 मतों से आगे थे। तीसरे चरण तक उन्होंने लगभग 15 हजार मतों का अंतर बना लिया। 8वें चरण तक भाजपा 20,111 मत, 10वें चरण में 22,201 मत, 11वें चरण तक 24,662 मत, 18वें चरण तक 37,827 मत, 31वें चरण तक 68,183 मतों से आगे थे। अंतत: उन्होंने 68,731 मतों के अंतर से नजदीकी प्रत्याशी सपा के अनुराग सिंह भदौरिया से जीत दर्ज की।
1537 को रास नहीं आया कोई भी प्रत्याशी, दाबा नोटा
लखनऊ पूर्वी में कुल 2 लाख 57 हजार 468 मतों की गणना हुई। इनमें से ईवीएम से 2 लाख 55 हजार 468 लोगों ने और पोस्टल बैलेट से 1998 लोगों ने वोट किये थे। वहीं 1595 मतदाताओं को पूर्वी का कोई भी प्रत्याशी रास नहीं आया तो उन्होंने नोटा का उपयोग किया।
यह भी पढें: मुरादाबाद : सोशल मीडिया पर बनाई फेक आईडी तो होगी कार्रवाई, 21 फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट कराए बंद
