लखनऊ: रेस्टोरेंट में लगी आग, एसी कंप्रेसर फटने से इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को राम राम बैंक चौराहे के पास स्थित हाईलैंड स्क्वायर प्लाजा में संचालित चलते फिरते स्टोरेंट में आग लग गई। रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर और प्लाजा में स्थित अन्य दुकानों के एसी के कंप्रेशर फटने से इलाके में ने से हड़कंप मच गया। धमाके इतनी तेज थे कि दुकानों …

लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को राम राम बैंक चौराहे के पास स्थित हाईलैंड स्क्वायर प्लाजा में संचालित चलते फिरते स्टोरेंट में आग लग गई। रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर और प्लाजा में स्थित अन्य दुकानों के एसी के कंप्रेशर फटने से इलाके में ने से हड़कंप मच गया। धमाके इतनी तेज थे कि दुकानों के शटर तक उखड़ गए। दूसरी तरफ विभूतिखंड इलाके में गुरुवार दोपहर इलेक्ट्रानिक की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

धुआं और आग की लपटे देख लोगों आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन इसी दौरान दुकान में रखे फ्रिज के कंप्रेशर फटने से दहशत फैल गई। दोनों घटनाओं में दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अलीगंज के राम राम बैंक चौराहे के पास हाईलैंड स्क्वायर प्लाजा में दूसरे तल पर स्थित रेस्टोरेंट में गुरुवार तड़के आग लग गई। गार्ड ने रेस्टोरेंट से धुआं निकलते देख पुलिस को सूचना दी।

इसी बीच तेज धमाके के साथ एक के बाद एक दो गैस सिलेण्डर फटने से इलाके में दहशत फैल गई। धमाके इतने तेज थे कि दुकान के शटर उखड़ गए और आग आसपास की दुकानों तक पहुंच गई। जिम संचालक शमशेर अहमद के मुताबिक आग से उनके जिम के साथ ही नवीन वाजपेई के चलते फिरते रेस्टोरेंट, विशाल सचदेवा के बंद रेस्टोरेंट, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव के डेंटल क्लीनिक, निशा के ब्यूटी पार्लर में लाखों का नुकसान हो गया। रेस्टोरेंट की चाभी समय पर न उपलब्ध होने से आग बुझाने में देरी हुई। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता तो नुकसान होने से बच जाता।

यह भी पढ़े; लखनऊ: 60 फीसदी से अधिक वोट पाकर जीते मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव

संबंधित समाचार