IND vs SL : बेंगलुरु डे-नाइट टेस्ट से पहले फैंस के लिए खुशखबरी, स्टेडियम में 100 फीसदी दर्शकों को मिलेगा प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में 12 मार्च से खेला जाएगा।  यह डे-नाइट टेस्ट होगा, इसके लिए भारतीय टीम तैयारी में जुट गई है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मैच …

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में 12 मार्च से खेला जाएगा।  यह डे-नाइट टेस्ट होगा, इसके लिए भारतीय टीम तैयारी में जुट गई है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मैच को देखने के लिए 100 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दे दी है। यानी विराट कोहली के फैन के लिए मजे की बात ये है कि जो भी उनके 100वें टेस्ट  मैच का मजा नहीं ले सके, वे अब उन्हें उनके 101 में मैच में खेलते हुए देख सकेंगे।

यह जानकारी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने दी है। उन्होंने कहा कि पिंक बॉल टेस्ट पूरी दर्शक क्षमता के साथ होगा। इसके लिए सरकार से भी अनुमति मिल चुकी है। ऐसे में 100 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री देने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। टिकट भी जारी कर दिए गए हैं। यह पिंक बॉल टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है। यहां भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया था, जो टीम इंडिया ने पारी और 222 रन से जीता था। अब दोनों टीम के बीच सीरीज का आखिरी और दूसरा मैच बेंगलुरु में 12 मार्च से खेला जाएगा। यह भारतीय टीम का ओवरऑल चौथा और अपने घर में तीसरा डे-नाइट टेस्ट होगा।

ये भी पढ़ें : निक्की प्रधान ने की जैनेके शोपमैन की तरिफ, बोलीं- कोच ने हर छोटी-छोटी बातों पर प्रकाश डाला

संबंधित समाचार