उपराष्ट्रपति नायडू दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे, युवाओं को देंगे ये तोहफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगटोक। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार को सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने लिबिंग हेलीपैड पर उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि मैंने राज्यपाल,  गंगा प्रसाद, कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू …

गंगटोक। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार को सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने लिबिंग हेलीपैड पर उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि मैंने राज्यपाल,  गंगा प्रसाद, कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू जी की गंगटोक के लिबिंग हेलीपैड पर अगवानी की। नायडू दिन में यहां दक्षिण सिक्किम जिले में 300 करोड़ रुपये की लागत वाले खांगचेंदजोंगा सिक्किम विश्वविद्यालय की ऑनलाइन तरीके से आधारशिला रखेंगे।

ये भी पढ़े-

केरल बजट: राज्य में चार नए आईटी गलियारे और कन्नूर में नया आईटी पार्क प्रस्तावित

 

संबंधित समाचार