बहराइच और श्रावस्ती में पांच सीटों पर लगातार दूसरी बार विधायक बने प्रतिनिधि

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। भाजपा ने इस बार पुराने प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए चुनाव में टिकट दिया था। ऐसे में विधायकों ने भी मेहनत कर चुनाव लडा। बहराइच की चार और श्रावस्ती की एक सीट से दोबारा चुनाव जीतकर निवर्तमान विधायक सदन जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहले चरण के चुनाव में कई प्रत्याशियों के टिकट काट …

बहराइच। भाजपा ने इस बार पुराने प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए चुनाव में टिकट दिया था। ऐसे में विधायकों ने भी मेहनत कर चुनाव लडा। बहराइच की चार और श्रावस्ती की एक सीट से दोबारा चुनाव जीतकर निवर्तमान विधायक सदन जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहले चरण के चुनाव में कई प्रत्याशियों के टिकट काट दिए गए थे। इसको देखते हुए टिकट कटने के डर से मौजूदा विधायक चुनाव से पूर्व पाला बदलने लगे। ऐसे में भाजपा ने पुराने विधायकों पर ही विधान सभा चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी।

बहराइच विधान सभा में बहराइच सदर, बलहा, पयागपुर और महसी विधानसभा से पार्टी ने सभी निवर्तमान विधायकों को टिकट दिया। पुराने प्रत्याशियों को टिकट मिलने पर सभी अपने क्षेत्र में भ्रमण करने लगे। मतदान के बाद गुरुवार को मतगणना हुई।

मतगणना में महसी से सुरेश्वर सिंह, बलहा से सरोज सोनकर, पयागपुर से सुभाष त्रिपाठी और बहराइच सदर से अनुपमा जायसवाल ने जीत दर्ज की। सभी विधायक दूसरी बार चुनाव जीतकर सदन जायेंगे।

महसी विधायक सुरेश्वर सिंह इस बार काफी मतों से चुनाव में जीत दर्ज की है। कुछ यही हाल श्रावस्ती विधान सभा की रही। यहां पर भाजपा ने विधायक रामफेरन पाण्डे को टिकट दिया। इसके बाद जनता ने उन्हें मत देकर सदन पहुंचा दिया। रामफेरन पाण्डेय भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी हैं।

पढ़ें- आदिवासी गांवों में बिजली व्यवस्था को लेकर विपक्ष का सदन से बहिर्गमन

संबंधित समाचार